घर के कमरे में पटवारी की मिली लाश,3 दिन पुरानी मौत का क्या है कारण,पढ़िए पूरी खबर…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव में घर के कमरे में पटवारी लोकेश मानिकपुरी का मृत अवस्था में शव मिला है। शव 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। पटवारी की मुंह और नाक से खून निकला है। जिसपर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है मौत का कारण अज्ञात है।
मिली जानकारी अनुसार,ग्राम जमगाहन में पदस्थ पटवारी अपने घर के कमरे में सोया हुआ था। वह घर में अकेला था घर में और कोई नही थे। घर से आ रही बदबू से आस पास के पड़ोसीयो ने देखा की पटवारी कई दिनों से घर से नही निकला है और बदबू आ रही है। जिसके बाद घर जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत कैसे हुई है यह अज्ञात है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का पता चल पाएगा।



