नगर पालिका जांजगीर नैला के वार्ड नंबर 18 से कौन बनेगा पार्षद, दो भाईयों के बीच मुकाबले क्या बोलती है जनता, कांग्रेस या भाजपा……

नगर पालिका जांजगीर नैला के वार्ड नंबर 18 से कौन बनेगा पार्षद, दो भाईयों के बीच मुकाबले क्या बोलती है जनता, कांग्रेस या भाजपा……
जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर नैला के वार्ड नंबर 18 में दो भाईयो के बीच सीधा मुकाबला है। जिसमें कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सता राठौर और भाजपा प्रत्याशी दिनेश राठौर आमने सामने है। दो बार से कांग्रेस पार्षद का दबदबा वार्ड में रहा है इस बार भी क्या प्रभाव कायम रहेगा या जनता परिवर्तन करेगी।
वार्ड नंबर 18 कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सता राठौर ने cg voice News की टीम से बात चीत के दौरान कहा कि पूर्व के पार्षद के द्वारा कराए गए कार्य लोगो को पसंद आया है सड़क नली बिजली की अच्छी तरह से वार्ड में व्यवस्था की गई है। जिसे लेकर कही न कही वार्ड वासी खुश है। जिसका फायदा भी इस बार चुनाव जीत के लिए मिल रहा है लोग मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं।निश्चित ही इस बार वार्ड में फिर से कांग्रेस का कब्जा होगा मेरा एक लक्ष्य है कि चुनाव जीतने के बाद तन मन से वार्ड वासीयों की सेवा करूंगा जोभी अधूरे काम वार्ड में बचे हैं पूरा करूंगा। वार्ड 18 की जनता ने अपना आशीर्वाद दे रहे है।
Cg voice News की टीम वार्ड नंबर 18 में जनता से की खास बात चीत….
जैसे जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रही है प्रत्याशियों का वार्ड में प्रचार- प्रसार लगातार कर रहे है। वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सता राठौर के प्रचार प्रसार के लिए बड़ी संख्या लोग रैली लेकर वार्ड के हर एक गलियों में घूम रहे है वही सता राठौर को जनता का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। सता राठौर लगातार अपने वार्डो के लोगो से मिलते आ रहे है। वार्ड में विधायक व्यास कश्यप ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने वार्ड के रहवासियों से कहा। पार्षद ऐसा चुनो जो अपने सुख दुःख में हमेशा खड़ा रहे। कांग्रेस ने सता को मौका दिया है आप भी मौका देकर देखे वार्ड का नक्शा ही बदल दिया जाएगा।
वार्ड के लोगों से सवाल क्या कांग्रेस या भाजपा…
जब cg voice की टीम ने वार्ड के कुछ रहवासियों जानना चाहा कि आखिर क्या उनके मन में चल रहा है, लोगो का कहना है जब नगर पालिका जांजगीर में कांग्रेस सरकार थी तो पूर्व पार्षद ने अच्छे काम कराया है। सड़क बनी,नली बनी, वार्ड में गार्डन भी बना जिसमे बच्चों के लिए झुला लगाया गया बुजुर्ग लोगों को घूमने का एक अच्छा वातावरण दिया है। निश्चित ही इस बार भी कांग्रेस का पार्षद होना चाहिए,और नगर पालिका में कांग्रेस की सरकार बने। वार्ड के लोगों ने यह भी कहा कि सता राठौर एक मिलसर , सरल सहज किसम के व्यक्ति है। निश्चित ही चुनाव जीतने के बाद वार्ड में विकास होगा।