रक्षाबंधन पर सांसद कमलेश जांगड़े ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक श्री वी. सतीश जी एवं राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी को रक्षा सूत्र बांधा।
इस दौरान सांसद जांगड़े ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में प्रेम, स्नेह और विश्वास सदैव बना रहने की मंगलकामना की। उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों से निरंतर स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होने की कामना भी की।
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और आत्मीयता का प्रतीक है।



