कांस्टेबल विनोद दिवाकर पर 80 हजार रिश्वत लेने का आरोप, पीड़ित युवक ने एसपी से लगाई गुहार
जांजगीर चाम्पा। एक युवक ने पुलिस कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता टी.आर. साहू ने शिकायत पत्र में बताया कि वह अपने भाई से जुड़े मामले में कार्रवाई कराने एसपी कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात कांस्टेबल विनोद दिवाकर से हुई। आरोप है कि दिवाकर ने पहले 30 हजार रुपए और बाद में 50 हजार रुपए कुल मिलाकर 80 हजार रुपए ले लिए।
पीड़ित युवक ने कहा कि कांस्टेबल ने धमकाकर पैसे लिया। थक हारकर उसने एसपी से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं कांस्टेबल ने आरोप को नकारते हुए झूठा और निराधार बताया है। फिलहाल पुलिस विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि शिकायत पर आगे क्या कदम उठाया जाता है।



