बंद कमरे में मिली दंपति की लाश: पति फंदे पर लटका था, पत्नी बेड पर मरी पड़ी मिली
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बंद कमरे में पति-पत्नी की लाश मिली है। वहीं बेड पर पत्नी की लाश और फांसी पर पति की लटकती हुई लाश मिली है। इसकी सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
READ MORE- बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित ! महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास के एक कमरे में बेड पर पत्नी की लाश और फांसी पर पति की लटकती हुई लाश मिली है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि , चरित्र शंका से हत्या कर पति खुद आत्महत्या कर लिया होगा। हालांकि पुलिस सुसाइड और हत्या के एंगल से जांच कर रही है।



