Press "Enter" to skip to content

टाटा सफारी कार से कुचला कर मारने की कोशिश,आरोपी हुआ गिरफ्तार, क्या थी वजह पढ़िए पूरी खबर…

 

जांजगीर चांपा जिले में टाटा सफारी कार से कुचल कर मारने कि कोशिश की किसी तरह से भाग कर पीड़ित ने अपनी जान बचाई है। जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। यह घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,आरोपी अशोक कुमार जयसवाल जोकि अपराधी प्रवृति का है। पूर्व में भी इसके खिलाफ थाने में 5 प्रकरण दर्ज है।ग्राम चोरिया में अपना वर्चस्व बनाने के लिए कुछ भी अपराध करता है। हाल में 5 जुलाई को नारायण प्रसाद सूर्यवंशी जोकि अपने साथी के साथ पंचायत के काम के लिए बम्हीनडीह गया हुआ था। वापसी के दौरान झर्रा रोड के मोड़ के पास आरोपी अपने सफेद रंग की टाटा सफारी कार में आया और पीछे से ठोकर मार दी जिससे नारायण प्रसाद और मुकुंद साहू दोनो सड़क किनारे खेत में जा गिरे। किसी तरह दोनों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। नही तो आरोपी दोनो को अपने कार से कुचल देता।

READ MORE-  जांजगीर चांपा में एयर पिस्टल से हमला करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार,आपसी रंजिश के कारण की फायरिंग......

आरोपी अशोक जायसवाल को पकड़ा गया और उसके कार टाटा सफारी को जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

More from जांजगीर-चांपाMore posts in जांजगीर-चांपा »