बॉडीबिल्डर्स के क्षेत्र में जांजगीर चांपा जिले के युवाओं ने बढ़ाया जिले का नाम, हर जगह लहरा रहे पर्च
जांजगीर चांपा/छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा में मिस्टर छत्तीसगढ़ 2024 की प्रतियोगिता का प्रदेश बॉडीबिल्डर्स एसोसिएशन एवं बलोद बॉडीबिल्डर्स एसोसिएशन के आयोजन किया गया था । जिसमें जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले चितरंजन बघेल ने प्रतियोगिता में आए अन्य प्रतिभागियों को पहचानते हुए, मैंस फिजिक् में ओवरऑल तृतीय स्थान प्राप्त करके जांजगीर चांपा का नाम रोशन कर जिले का मान सम्मान बढ़ाया है ।
इस उपलब्धि को लेकर जिले में खुशी का माहौल,परिजनों ने दिया आशीर्वाद
इस बड़ी जीत पर हल्क फिटनेस क्लब के कोच किशन वर्मा एवं कैलाश वर्मा ने बताया की जांजगीर-चांपा हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य मैंस एवं विमेंस मॉडलिंग, फिटनेस मॉडलिंग, पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग में लगातार अपने कदम आगे बढ़ाते जा रहे हैं। तथा जिले के साथ साथ छत्तीसगढ़ का भी नाम रोशन कर रहे हैं। हल्क फिटनेस क्लब इनकी उपलब्धि से गौरवान्वित है।



