तेज बारिश और आकाशीय बिजली से रहे सावधान कभी भी हो सकती है बड़ी घटना जी हा ऐसी घटना जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम खैजा में हुआ है जहा आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है।घटना के वक्त युवक अपने 2 अन्य दोस्तो के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था। वही दो युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाल बाल बचे है।
थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया की मृतक युवक की पहचान राकेश रोहिदास उम्र 24 साल के रूप में की गई। वह अपने दो अन्य दोस्तो के साथ शनिवार की शाम करीबन 3 बजे मुड़पार के तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था। इस दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी।जिसमे राकेश रोहिदास घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए बलौदा सीएचसी अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित किया। वही 2 अन्य दोस्त भी बाल बाल बचे। कुछ देर के लिए बेहोश हो चुके थे। मृतक युवक राकेश की सादी हो चुकी है उसकी एक छोटा बच्चा भी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आज रविवार की शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



