जांजगीर -चांपा/ जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत लंबे समय से खड़े वहां से डीजल चोरी करने की शिकायत मिल रही थी जिससे पुलिस के द्वारा एक बलौदा थाना और साइबर टीम संयुक्त टीम बनाया गया और लगातार मुखबिरी किया जा रहा था जिससे 6 आरोपियों के द्वारा बलौदा थाना क्षेत्र के बिरगहनी और खिशोरा में खड़े वाहन से रात में डीजल चोरी करते थे, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रात में डीजल चोरी किया जा रहा है जिससे रात को ही पुलिस के द्वारा छापामार कार्यवाही किया गया जिसमें 6 आरोपी को डीजल चोरी करते हुए गिरफ्तार किया गया 6 आरोपी से 700 लीटर डीजल बड़ी जरकिन में जप्त किया गया जिसकी कीमत 66 हजार 500 रुपए बताई जा रही है और एक वाहन भी जप्त किया गया है जिसमें चोरी करने के लिए वाहन का उपयोग किया जाता था, 5 आरोपी अकलतरा के रहने वाले हैं एक आरोपी बलौदा क्षेत्र का रहने वाला है सभी आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है,,,



