IED ब्लास्ट :- नक्सलियों की बिछाई IED की चपेट में आने से महिला की मौत, महुआ बीनने गई थी पहाड़ी पर….
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नक्सलियों द्वारा बिछाई गई IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना उसूर थाना क्षेत्र के सोढ़ी पारा गांव के पास की है, जहां महिला महुआ बीनने गई थी।
IED ब्लास्ट:- महिला की मौत – फोटो
कैसे हुए IED ब्लास्ट की घटना..
घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान सोढ़ी पारा निवासी सुशीला सोढ़ी के रूप में हुई है। वह महुआ बीनने के लिए पास के बोत्तामरका पहाड़ी गई थी, तभी वहां पहले से बिछी IED में विस्फोट हो गया। इस धमाके में सुशीला गंभीर रूप से घायल हो गई।
IED ब्लास्ट के बाद सुशीला को तुरंत उसूर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
IED ब्लास्ट:- महिला घायल महिला- फोटो
पुलिस अधिकारी:- यह घटना नक्सलियों की कायराना हरकत को दर्शाती है। इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।