ज्वेलरी शॉप में उठाईगिरी : सोने की चेन से भरे डिब्बे लेकर युवक रफूचक्कर, CCTV कैमरे में कैद हुआ आरोपी
जांजगीर। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम खरौद के ज्वेलरी शॉप में उठाईगिरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे लाल बैग के साथ एक व्यक्ति जेवर खरीदने ज्वेलरी शॉप आया और सोने की चेन देखने के दौरान सोने की चैन वाला डिब्बा लेकर रफूचक्कर हो गया। इस दौरान युवक का एक साथी बाहर उसका इंतजार कर रहा था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
READ MORE- बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित ! महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...



