*सरपंच के स्थान पर बाहरी व्यक्ति द्वारा पद किया जा रहा दुरुपयोग
*सरपंच के बिना जानकारी सरपंच के हस्ताक्षर करने सहित गुण्डागर्दी का लगा आरोप*
किकिरदा में महिला सरपंच के स्थान पर बाहरी लोगों का दखलंदज देखने को मिल रहा है जहां महिला सरपंच गोमती मांझी का फर्जी हस्ताक्षर करने का बड़ा आरोप लगा है,वही अब सरपंच को धारा 40 के तहत हटाने कि मांग कि जा रही है।
दरअसल जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत किकिरदा में महिला सरपंच-गोमती मांझी के स्थान पर पंचायत के बाहरी व्यक्ति बुंदराम चन्द्रा,राजेन्द्र टंडन,गजेन्द्र टंडन,संजू कुर्रे,अशोक देवांगन द्वारा पंचायत के सभी कामों में दखल करने का आरोप लगाया गया है, वही सरपंच के बिना जानकारी के ही फर्जी हस्ताक्षर कर काम किया करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर,जिला पंचायत सीईओ,जनपद सीईओ से शिकायत कि गई है।
गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंचायती राज में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आरक्षण देकर महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है,लेकिन किकिरदा में ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है यहा हर काम में बाहरी लोगों द्वारा दखलंदाजी किया जाता है,और गुंडागर्दी कि जाती है। वही महिला के स्थान पर अन्य प्रतिनिधि काम करता नजर आये तो एफआईआर दर्ज कराने समेत धारा 40 के तहत सरपंच को बर्खास्त भी किया जा सकता है।
*पहले भी लग चुका है आरोप,प्रशासन मेहरबान*
वहीं पंचायत के बैठक में बाहरी व्यक्तियों के बैठने कि शिकायत पहले भी हो चुकी है,लेकिन जनपद सीईओ मेहरबान नजर आते हैं इसी कारण अबतक सरपंच पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।



