जांजगीर चांपा/(कोरबा) बांगो थाना क्षेत्र के पतोड़ियाडांड गांव में विशाल आरमो (28) ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी गनपति (24) की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब दोनों अपने बच्चों के साथ जंगल घूमने गए थे।
घाटी पार करते समय गनपति थक गई, जिससे गुस्साए विशाल ने लाठी और मुक्कों से उसकी पिटाई की और फिर शव को घाटी में फेंक दिया। उसने घर लौटकर परिजनों से झूठ कहा कि गनपति अचानक गिर गई।
सूचना पर पुलिस ने जांच कर शव बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की। आरोपी आदतन शराबी है और उसकी पहली पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।