सांसद कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा
विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (FCRA) पर विस्तृत अध्ययन एवं विचार-विमर्श के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सहभागिता की।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने की। इस दौरान लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने FCRA संशोधन विधेयक के प्रस्तावित प्रावधानों और संशोधनों को लेकर समिति के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। अधिकारियों ने विधेयक से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी सदस्यों को दी।
सांसद कमलेश जांगड़े ने भी विधेयक के विभिन्न प्रावधानों एवं प्रस्तावित संशोधनों पर चर्चा में सहभागिता की तथा संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त की।
समिति द्वारा विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत अध्ययन और विचार-विमर्श आगामी बैठकों में भी जारी रहेगा।



