हसौद में न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल का शुभारंभ, अब टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की सुविधा भी
हसौद/सक्ती। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में नई सौगात मिलने जा रही है। महानदी रोड-परसदा, हसौद में न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल में श्री सिद्धि विनायक टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर-लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम की सुविधा शुरू की जा रही है। इससे निःसंतान दंपत्तियों को उपचार और विशेषज्ञ परामर्श के लिए बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम की चिकित्सक डॉ. प्रिया मिश्रा (MBBS, DGO) मरीजों को परामर्श देंगी।
टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में ICSI, IUI, अंडाणु एवं भ्रूण फ्रीजिंग और उन्नत लैब जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उपचार के लिए मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार व्यक्तिगत परामर्श और मार्गदर्शन दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने केंद्र का उद्देश्य निःसंतान दंपत्तियों को स्थानीय स्तर पर प्रजनन उपचार संबंधी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना बताया है। अधिक जानकारी के लिए 9193517000, 6266888725 और 6268988484 पर संपर्क किया जा सकता है।



