सक्ती विकासखंड में गांव-गांव जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’
तुर्रीधाम मंदिर समेत पंचायत भवन, अमृत सरोवर और सार्वजनिक स्थलों पर हुआ दीप प्रज्ज्वलन
सक्ती, 17 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सक्ती विकासखंड में गुरुवार शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल रहा। तुर्रीधाम मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों, गांवों और सार्वजनिक परिसरों में नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया।

तुर्रीधाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप जलाए। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। इसके अलावा पंचायत भवनों, पीएम आवास, चौराहों, अमृत सरोवरों और शासकीय उचित मूल्य दुकानों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, स्व-सहायता समूहों की दीदियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सहभागिता निभाई। गांव-गांव में दीप जलने से ‘हर घर दीया’ की भावना दिखाई दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Available next action:



