रिश्ता हुआ शर्मसार:- नाबालिक बच्चे के साथ किया अनाचार, क्या है मामला पढ़े पूरी खबर…
नोट:- इस खबर में पीड़ित बच्चे परिजनों और आरोपी के नाम पहचान को छुपाया गया है,,cg voice News की टीम किसी प्रकार की गोपनीयता को भंग नहीं करता।
छत्तीसगढ़ के जिला जीपीएम थाना क्षेत्र में एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। 10 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया गया है। जिसमें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दअरसल,, पेंड्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल के बच्चे के साथ रिश्ते में नाना ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी 30 वर्ष जोकि जन्मदिन में शामिल होने आया हुआ था। रात होने पर वहीं रुक गया, 10 साल का बच्चा रिश्ते में नाना होते है आरोपी के साथ एक बिस्तर दोनों सो गए,बच्चे के परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। इस बीच आरोपी ने बच्चे के साथ घिनौना काम किया जिससे बच्चा रात में ही जोर जोर से रोने लगा जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। पेंड्रा थाना में मामला दर्ज किया गया और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी की शादी नहीं हुई है और मेहमान बनकर घर आया हुआ था। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।