राइस मिल में छापा रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी 6 करोड़ 99 लाख 57 हजार रुपए के 56 हजार से अधिक बोरी धान जब्त।
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम नेगुडीह में खाद विभाग की टीम ने श्री हरि राइस मिले में छापामारी है। जिसमें धान की रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली है जहां से 56 हजार 417 बोरी धान वजन 22 हजार 566 किवंटल कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए के धान को जब्त किया गया है।
जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कलेक्टर जनमेजय महोंबे के निर्देशन में कार्यवाही की जा रही है इस बीच राइस मिल के प्रोपराइटर झामलाल साहू मौके पर उपस्थित थे। जहां निरीक्षण के समय मिल के रिकॉर्ड कीपिंग में गड़बड़ी तथा मिल संचालन में अनियमितता पाई गई। जांच उपरांत मिलर से 56 हजार 417 बोरी धान, जिसका कुल वजन 22,566.80 क्विंटल है, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए को जब्त किया गया। जिसकी कलेक्टर के निर्देश पर जिले में कोचियों, बिचौलियों एवं राइस मिलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए नियमित सत्यापन जांच के साथ-साथ आकस्मिक छापामार कार्रवाई लगातार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में अवैध धान समिति में धान खरीदी के दौरान खपाया न जा सके। इस उद्देश्य से राजस्व, खाद्य, मंडी एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त उड़नदस्ता टीम लगातार गश्त कर रही है और नियम विरुद्ध पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।



