नवागढ़ थाना पर गंभीर आरोप: गांजा मामले में पैसों के लेन-देन के बाद आरोपी को छोड़ने की चर्चा
सूत्रों के हवाले से मामला सामने आया, पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना में पदस्थ एक पुलिस अधिकारी पर गांजा मामले में पकड़े गए एक व्यक्ति को कथित रूप से पैसे लेकर छोड़ने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। हालांकि, इस मामले की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के अनुसार ग्राम कटोद से एक व्यक्ति को बड़ी मात्रा में गांजा के साथ पकड़ा गया था। आरोप है कि उसे थाने भी नहीं लाया गया, घर में ही सेटल हो गया लेकिन उसके खिलाफ विधिवत अपराध दर्ज किए बिना ही छोड़ दिया गया। इस दौरान हजारों रुपये के कथित लेन-देन की चर्चा भी क्षेत्र में चल रही है।
मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं हैं। यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच में पुष्टि होती है, तो यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।
फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही किसी अधिकारी ने आरोपों की पुष्टि या खंडन किया है।
ऐसे मामलों में तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है। यदि विभागीय जांच या अन्य आधिकारिक जानकारी सामने आती है, तो उसी के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।



