महिला के साथ दुष्कर्म चाकू से किया प्राण घात हमला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा जिले में घर में महिला को अकेली पाकर जबरदस्ती करते हुए शिरीक संबंध मानने को आरोपी ने कहा, महिला के द्वारा माना करने पर चाकू से प्राण घात हमला किया है। आरोपी नान ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
थाना प्रभारी टी एस पट्टवी ने बताया की,पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की,26 दिसंबर की रात्रि घर में अकेली थी किचन में खाना बना रही थी उसकी समय घर के अंदर नान ठाकुर आया और जबरजस्ति करते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा, जिससे माना कर मैं चिल्लाते हुए भागने लगी थी तभी नान ठाकुर ने अपने हाथ में रखे चाकू से हमला किया जिससे चोट आई है। पीड़ित महिला ने यह भी बताया की सितंबर माह में जबर्दस्ती करते हुए दुष्कर्म किया है। जिसकी जानकारी परिवार को नहीं दी थी यदि किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
आरोपी के खिलाफ धारा 376,506,307 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया..
अकलतरा थाने में आरोपी नान ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म के लिए धारा 376,धमकी देने के लिए धारा 506, प्राण घात हमला के लिए धारा 307 के अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही थी सूचना मिली की आरोपी अमरताल गांव में होने पर दबिश देकर पकड़ा गया और पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी नान ठाकुर ने अपना जुर्म स्वीकार किया साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



