रौताही मेला का हुआ आयोजन,बड़ी संख्या में मेला घूमने पहुंचे लोग वर्षों से मेला का हो रहा आयोजन
आकाश सोनी /जांजगीर चांपा जिले के बलौदा में पिछले कई सालों से रोताही मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसे देखने के लिए बलौदा क्षेत्र के दूर दूर से लोग पहुंचते है। मेले में अनेक प्रकार के झूले लगने हुए है जो की बच्चो और बड़े लोगो के मन को अपने तरह खीच लेते हैं।
बलौदा में रावत ही मेले का आयोजन किया गया है जिसमे वर्षों से चली आ रही रौतहि मेला जोकि कोरोंना काल के दौरान बंद कर दिया गया था। जिसे लेकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति एवं समस्त यादव समाज के लोगों के द्वारा मिलकर एक बार फिर से रौताहि मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसे मड़ाई मेले का कहते है ।
इसमें यादव समाज के लोग वेशभूषा धारण कर अपने हाथों में रखे डंडे को सजाकर मंदर ,मंजीरा की ताल पर नाचते है और अनेक प्रकार के सायरी बोलते है और लोगो को सुनते है। यह काफी मनमोहक रहता है।



