ट्रक और ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत, चालक को बचाने में लोगों ने दिखाई बड़ी भूमिका…..
कोरबा चांपा मुख्य मार्ग पर एक दुर्घटना हो गई जिसमें एक कोयला लोड ट्रेलर (सीजी 04 जे सी 7403) और एक खाली ट्रक (सीजी 12 बीएल 4200) की जबरदस्त भिड़ंत हुई। इस हादसे में ट्रेलर के चालक केबिन में फंस गए, जिसे राहगीरों ने कठिनाई के बाद रेस्क्यू किया। घटना की सूचना 112 को दी गई और चालक को अस्पताल भर्ती कर दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हुए हैं, जिसमें कई लोगों की जानें गईं। रोड के निर्माण कार्य का पूरा होना नहीं होने के कारण यहां हादसे होते रहते हैं। अब वाहन को जब्त कर उस पर कार्रवाई की जा रही है।



