आरक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त, इन जगहों में होगा परीक्षा केन्द्र……
पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की गई है।व्यापमं द्वारा लिखित परीक्षा 14 सितंबर को बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर मुख्यालय स्थित केंद्रों में पूर्वान्ह आयोजित की जाएगी। बता दें कि आरक्षकों की भर्ती के लिए प्रथम चरण की दक्षता परीक्षा अक्टूबर 2023 में पूर्ण हो चुकी, अब लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
आरक्षकों की भर्ती के लिए 4 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया जाकर भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके उपरांत लिखित परीक्षा हेतु पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रही है।
आवेदन ऐसे करें
लिखित परीक्षा के लिए पात्र आवेदकों को व्यापम की वेबसाइट के लिंक में जाकर पंजीयन(प्रोफाइल आई़डी के माध्यम से)लिखित परीक्षा केंद्र हेतु जिले का चयन करना अनिवार्य होगा। आवेदन को सफलतापूर्वक सबमिट करना भी अनिवार्य होगा। इसके बाद ही व्यापम पंजीयन नंबर व रोल नंबर पर अभ्यर्थी लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाइन से प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।
आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि जिस पात्र अभ्यर्थी द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट में पंजीयन नहीं किया जाएगा, वे लिखित परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं की होगी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार होगी…
– व्यापम वेबसाइट पर पंजीयन उपरांत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की प्रारंभिक तिथि 5 अगस्त 2025
-अंतिम तिथि 27 अगस्त की शाम 5 बजे तक
-परीक्षा की तिथि 14 सितंबर
– परीक्षा का समय पूर्वान्ह (दो घंटे)
– प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 8 सितंबर -परीक्षा केंद्र 05 सभी संभागीय मुख्यालयों में
आवेदन की जानकारी व्यापम की वेबसाइट पर.. ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए व्यापमं की वेबसाइट पर समस्त जानकारी उपलब्ध है। किसी प्रकार की समस्या होने पर समाधान के लिए हेल्प लाईन नंबर – 07712972780 पर संपर्क करने कहा गया है।



