कोर्ट परिसर में ई-रिक्शा चालक ने की आत्महत्या
दुर्ग शर के कोर्ट परिसर में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब 45 वर्षीय ई-रिक्शा चालक युवराज सार्वा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आपपुरा वार्ड 31, सिटी कोतवाली के पीछे निवासी था।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि मृतक की तीन बेटियां हैं, जो पहलवानी में चैंपियन रह चुकी हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



