10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने नववर्ष 2025 की दी शुभकामनाएं

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व्यास कश्यप ने नववर्ष 2025 के आगमन पर जिलेवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह नया साल सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

विधायक कश्यप ने कहा कि नए साल के प्रति लोगों में सकारात्मक आशाएं और नई उम्मीदें हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जो कार्य पिछले वर्ष पूरे नहीं हो सके, उन्हें इस साल अवश्य पूरा किया जाएगा। जैसे-जैसे नववर्ष का आगमन नजदीक आ रहा है, लोगों का उत्साह और उल्लास बढ़ता जा रहा है।

विधायक ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे नए साल में अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लें और समाज व प्रदेश के विकास में योगदान दें।

 

Show More

Related Articles

Back to top button