जांजगीर चांपा जिले में महिला के साथ 2 सालो तक दुष्कर्म के आरोपी आरक्षक अशोक भारती 33 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का डर दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। आरक्षक चंपा थाने में पदस्थ था। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
मिली जानकारी के अनुसार,, सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़ित महिला बताया कि उसके पति के बीच 2 साल पहले विवाद होने पर परिवार परामर्श केंद्र में प्रकरण चल रहा था। उसी समय आरक्षक अशोक भारती परिवार परामर्श केंद्र में पदस्थ था। इस बीच दोनो की जान पहचान हुई थी,, आरक्षक अशोक भारती ने कहा कि केश को और ज्यादा बज़बूत बना देता हु कहते हुए फोन पर कम को लेकर बात चित हुआ करती थी। इस बीच बहला फुसलाकर जबरजस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। जिसके बाद लगातार 2 सालो से पुलिस वाला होने की धमकी देते हुए लगातार कई बार दुष्कर्म किया हैं। वर्तमान में चांपा थाने में पदस्थ है।सिटी कोतवाली थाना में धारा 376(2)n,506 के तहत मामला दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान आरक्षक अशोक भारती को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।