हनुमान जी की मूर्ति के साथ छेड़छाड़:- मूर्ति के सामने पत्थर,मिट्टी और लगे तोरण को तोड़ा फेका सड़क में,मौके पर लोगो की भीड़
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कटौद में तालाब के किनारे स्थापित भगवान हनुमान जी की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ किया गया है। मूर्ति के सामने पत्थर और मिट्टी रखा गया है वही तोरण से सजा हुआ पंडाल को तोड़ कर सड़क किनारे फेंक दिया गया है। ग्रामीणों में आक्रोश है। सीसीटीवी कैमरे 10 से 15 युवक रात्रि में घूमने हुए दिख रहे है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, ग्राम कटौद में बुधवार की रात्रि 10 से 15 युवक गांव में घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं और हिंदू देवी देवताओं को गाली गलौज दे रहे है। वही हाथो में डंडा और हथियार भी रखे हुए हैं। गांव के तालाब के किनारे हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई है। जिसमे मूर्ति के सामने उपद्रवियों ने पत्थर और मिट्टी रखकर हनुमान जी के मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करते हुए तोड़ने की कोशिश की गई है। हुनामान जयंती में सजाए गए तोरण को भी निकलकर सड़क में फेक दिया गया है। आज गुरुवार की सुबह को पता चलने पर बजरंग दल, सर्व हिंदू संगठन और ग्रामीणों की भीड़ मूर्ति के पास उमड़ पड़ी और अक्रोशित हुए। घटना की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिले पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया गया। कुछ माह पूर्व भी हनुमान जी की मूर्ति को अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़ फोड़ की थी। वही लगतार हनुमान जी की मूर्ति को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है जिसमे 10 से 15 युवक नजर आ रहे है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।



