हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

छत्तीसगढ़

इस वजह से दो किसानों की हुई मौत, खेत में कर रहे थे काम, रात में नही पहुंचे घर 

इस वजह से दो किसानों की हुई मौत, खेत में कर रहे थे काम, रात में नही पहुंचे घर

 

 

छत्तीसगढ़ के पलारी थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली चपेट में आने से दो किसानों की मौत हुई है। पलारी थाना पुलिस मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

दोनो किसान रविवार की दोपहर 12:00 बजे ग्राम गातापार निवासी भोला निषाद 34 वर्ष और सहयोगी नंद कुमार वर्मा दोनो खेतो में काम करने गए हुए थे। तभी दोपहर मौसम खराब होने और आकाशीय बिजली गिरी। दोनो की खेत में ही मौत हो गई। जिसका पता परिजनों को आज सोमवार की सुबह चला। जब दोनों देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजन उन्हें ढूंढते हुए खेतो की ओर गए जहा खेत में दोनो का शव मृत पड़ा मिला।

READ MORE-  जांजगीर चांपा में बैंक में पैसा जमा करने के नाम पर 25 ग्रामीणों से 60 लाख रुपए ठगी:- 2% पैसा देने का लालच, छोटी डायरी वाली पास बुक, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार...
Show More

Related Articles

Back to top button