10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़

हसदेव नदी में डूबे 2 युवकों का मिला शव:- पिकनिक मनाने परिवार के साथ पहुंचे थे देवरी, दूसरे युवक का 3 किलोमीटर दूर मिला शव….

हसदेव नदी में डूबे 2 युवकों का मिला शव:- पिकनिक मनाने परिवार के साथ पहुंचे थे देवरी, दूसरे युवक का 3 किलोमीटर दूर मिला शव

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी के हसदेव नदी में नहाने के समय पानी में डूबे से 2 युवकों की मौत हुई है। लापता युवक सुमित सिंह का शव घटना स्थल से 3 किलो मीटर दूर मिला है। वही मृतक अश्वनी सिंह का शव को पहले ही बरामद किया गया था। दोनों युवक अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे हुए थे। घटना पंतोरा चौकी की है।

दरअसल,, शुक्रवार को कोरबा जिले के दीपका के रहने वाले युवक अश्वनी सिंह 24 वर्ष, सुमित सिंह 19 वर्ष जोकि जांजगीर चांपा जिले के देवरी गांव में परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दोनों युवक हसदेव नदी में दोपहर करीबन 2.30 बजे नहाते समय नदी के तेज बहाव में बह गए। वही घटना की जानकारी पिकनिक मना रहे परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों को मिलने पर तलाशी शुरू की गई जिसमे कुछ ही घंटों में युवक अश्वनी सिंह को बाहर निकाला गया मगर उसकी मौत हो चुकी थी। वही दूसरा युवक सुमित सिंह लापता था। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर टीम पहुंची और लापता युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू नगर सैनिकों ने खोज बीन की मगर कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह कार्बन 8 बजे घटना स्थल से 3 किलो मीटर दूर पर दूसरे युवक सुमित सिंह का शव बरामद किया गया है। दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

देवरी पिकनिक स्पॉट में खतरा..

जिला प्रशासन के द्वारा देवरी पिकनिक स्पॉट के कुछ हिस्से को डेंजर जोन बनाया है वह पर लोगो को नहीं जाने के लिए सांकेतिक बोर्ड भी लगाया गया है। मगर पिकनिक मनाने पहुंचे लोग इस खतरे को नजर अंदाज कर मस्ती के लिए पहुंचते है जिससे यह घटना होते आ रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button