10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

ऑल इंडिया ओपन सिलंबम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 10 पदक किए नाम….

ऑल इंडिया ओपन सिलंबम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 10 पदक किए नाम….

छत्तीसगढ़ के उन होनहार खिलाड़ियों की, जिन्होंने ऑल इंडिया ओपन सिलंबम राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024-25 में शानदार प्रदर्शन कर 10 पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया।

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में आयोजित ऑल इंडिया ओपन सिलंबम राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024-25 में छत्तीसगढ़ की 7 सदस्यीय टीम ने भाग लिया और 3 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए।

इस प्रतियोगिता में देशभर के 16 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ की टीम को राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षक श्री एस गगन सिंह के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था।

छत्तीसगढ़ के इन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया:

✔ गजेंद्र कश्यप – 2 रजत (जूनियर वर्ग)

✔ युवराज पाटले – 1 कांस्य (जूनियर वर्ग)

✔ जान्हवी राठौड़ – 1 स्वर्ण, 1 रजत (जूनियर वर्ग)

✔ नेहा कश्यप – 1 स्वर्ण, 1 कांस्य (जूनियर वर्ग)

✔ आस्था सिंह राठौड़ – 1 स्वर्ण, 1 कांस्य (जूनियर वर्ग)

✔ आरती उपाध्याय – 1 रजत (सीनियर वर्ग)

“हम इस जीत से बहुत खुश हैं। हमारी मेहनत रंग लाई, और हम भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”

छत्तीसगढ़ राज्य सिलंबम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विन्धेश्वर शरण सिंह देव, महासचिव श्री एस गगन सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हम भी इन सभी विजेताओं को बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button