Cg News स्टेडियम के पास चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Cg News बिलासपुर /सरकंडा थाना क्षेत्र में चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।
Cg News जानकारी के अनुसार थाना सरकंडा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि स्टेडियम के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है।
Cg News सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सुधीर बेलदार (21 वर्ष) निवासी भूकम्प अटल आवास बहतराई थाना सरकंडा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।



