भाजपा जिला सक्ती में सोशल मीडिया टीम का ऐलान; नरेंद्र जायसवाल बने जिला संयोजक, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की सहमति से सक्ती जिला संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए नई टीम की जिम्मेदारी तय की है।
इन्हें मिली मुख्य जिम्मेदारी:जिला मीडिया प्रभारी धनंजय द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नरेन्द्र जायसवाल को जिला सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, टीम को मजबूती देने के लिए अमन डालमिया, सुरेन्द्र बरेठ और लाखन नामदेव को जिला सह-संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा:सोशल मीडिया की जिला कार्यकारिणी में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित नाम शामिल हैं अमीत साहू,शिवम राठौर,आदित्य अग्रवाल,सुजाय चौबे,दामोदर पटेल,अर्जुन पटेलकार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर इन नियुक्तियों के बाद सक्ती भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि नई और युवा टीम के आने से सोशल मीडिया पर पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में तेज़ी आएगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।



