बस और कार में आमने-सामने भिड़ंत, बस पलटी; कई घायल, तीन पत्रकार भी जख्मी
जांजगीर-चांपा जिले में मुलमुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही बस और कार में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें पामगढ़ अस्पताल भेजा गया है।
READ MORE- बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित ! महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...
कार में सवार तीन पत्रकार भी घायल हुए हैं, जो सारंगढ़–बिलाईगढ़ क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के कारण क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।



