Big News:- जांजगीर-चांपा महादेव साहू निर्दलीय लड़ेंगे जिला पंचायत चुनाव, BJP को हो सकता है बड़ा नुकसान….

Big News:- जांजगीर-चांपा महादेव साहू निर्दलीय लड़ेंगे जिला पंचायत चुनाव, BJP को हो सकता है बड़ा नुकसान
जांजगीर-चांपा जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, नवागढ़ मंडल के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष महादेव साहू ने जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 से अपनी दावेदारी ठोक दी है।
महादेव साहू ने बीजेपी से टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा नहीं जताया। इससे नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
मैंने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम किया, लेकिन मुझे नजरअंदाज किया गया। जनता के समर्थन से मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा और जीतूंगा।
महादेव साहू पहले साहू समाज से अपने परिक्षेत्र 3 बार अध्यक्ष के साथ नवागढ़ मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सरखो क्षेत्र के जल उपभोक्ता अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में उनका निर्दलीय चुनाव लड़ना बीजेपी के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि जनता उन्हें कितना समर्थन देती है और चुनावी नतीजे क्या होते हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर जांजगीर-चांपा में राजनीतिक समीकरण लगातार बदल रहे हैं। आगे क्या होगा, ये चुनाव के नतीजे तय करेंगे।