टांगिया से हमला कर युवक की हत्या:- शराब पीने के बाद हुआ था विवाद,दो आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी कैमरे में मिला सुराग
जांजगीर चांपा जिले के पूर्व सरपंच के पुत्र अर्जुन कुमार चौहान की हत्या कर शव को ग्राम सिवनी से बोड़सरा मार्ग पर खेत किनारे फेक दिया गया था। मामले में दो आरोपी सागर सूर्यवंशी 21 वर्ष और हर्ष सूर्यवंशी 24 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं। वही हत्या में इस्तमाल हुए टांगिया को भी बरामद किया गया है। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है।
सीएसपी कविता ठाकुर से मिली जानकारी अनुसार,25 जुलाई को सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि खेत के किनारे एक युवक का शव मिला है, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू की मृतक युवक जिसकी पहचान पूर्व सरपंच महारथी चौहान पुत्र अर्जुन सिंह चौहान 38 वर्ष के रूप में हुई थीं। जिसके सिर पर गहरे चोट के निशान मिले थे पीएम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि होने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई।
सीसीटीवी कैमरे से मिला सुराग..
पुलिस की टीम ने आस पास तलाश शुरू और सीसीटीवी कैमरे में देखा गया जिसमें दो युवक सागर और हर्ष को मृतक अर्जुन कुमार चौहान के साथ शराब पीकर निकलते देखा गया। जिन्हें संदेह के आधार पर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि,शराब पीने के बाद तीनो के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद उन्होंने टांगिया से अर्जुन के सिर हमला कर उसकी हत्या करने की बात को कबूल की है। आरटीओ के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगिया को भी बरामद किया गया है,जहां दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



