डॉ. मनीष साहू और डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, समाजसेवा और जनसंचार में योगदान का मिला सम्मान
सक्ती। छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर समाजसेवा, जनसंचार एवं सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. मनीष कुमार साहू एवं डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। दोनों की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ सहित समाज में हर्ष का माहौल है।

डॉ. मनीष कुमार साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री (आईटी सेल प्रकोष्ठ), छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ को लोक प्रशासन, समाजसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। उन्हें यह सम्मान मुख्य अतिथि डॉ. गीतांजली शर्मा, वाइस चेयरमैन, डोपिंग-रोधी अपील पैनल, NADA, भारत सरकार तथा डॉ. सी.पी. यादव, चेयरमैन, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी के हाथों प्रदान किया गया।
वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को भी समाजसेवा एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। उनकी यह उपलब्धि समाज के लिए गौरव के साथ-साथ युवाओं के लिए प्रेरणादायी मानी जा रही है।
दोनों पदाधिकारियों की इस उपलब्धि पर समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि वर्षों की अथक मेहनत, समाज के प्रति समर्पण और जनहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का यह सम्मान है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर योगेंद्र साहू, इंडिया न्यूज़ सक्ती एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आईटी सेल प्रकोष्ठ) ने डॉ. मनीष कुमार साहू एवं डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



