सक्ती में स्थानीय अवकाश में संशोधन, 25 सितंबर को रहेगा अवकाश
सक्ती। जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश को लेकर पूर्व में जारी आदेश में संशोधन किया है। कलेक्टर द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार अब 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष्य में जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में स्थानीय अवकाश रहेगा।
पूर्व में 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को नवाखाई पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। प्रशासन ने इस अवकाश में संशोधन करते हुए 18 सितंबर के स्थान पर 25 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
हालांकि, यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय एवं उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।



