सक्ति में इस बात को लेकर हत्या:-पति ने पत्नी को रापा से कई बार हमला कर उतरा मौत के घाट,आरोपी पति गिरफ्तार
सक्ति जिले के ग्राम चिखली में पीने के लिए पानी नहीं देने की बात को लेकर गुस्से में आकर पति ने घर में रखे रापा से कई बार हमला कर हत्या की है। मामले में आरोपी पति चंद्रशेखर भारद्वाज 32 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना मालखरौदा थाने क्षेत्र की है।
मिलीं जानकारी अनुसार, आज सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर हत्या के मामले में खुलासा किया है। जिसमे आरोपी चंद्रशेखर भारद्वाज ने अपनी पत्नी संतरा बाई से पीने के लिए पानी मांगी थी। कुछ देर बाद पानी नहीं मिलने पर आरोपी चंद्रशेखर आवेश में आकर घर में रखे रापा को उठाकर संतरा बाई के ऊपर कई बार हमला किया जिससे उसके शरीर के गर्दन,मुंह, जबाडा, कलाई और कंधे में चोट के निशान थे। खून के छीटें दीवारों में लगी थी। संतरा बाई बेड में खून से लथपत मृत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। वही आरोपी पति चंद्रशेखर भारद्वाज के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया गया है।



