सक्ति जिले में महानदी किनारे अवैध रेत कारोबार,1 जेसीबी और 4 ट्रैक्टर जब्त
सक्ती जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रपुर क्षेत्र से 1 जेसीबी और 4 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
जानकारी के अनुसार, थाना चंद्रपुर पुलिस ने ग्राम कलमा स्थित महानदी तट पर दबिश देकर मौके पर अवैध उत्खनन करते वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने जब चालकों से वैध दस्तावेज मांगे तो वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके।
जप्त किए गए वाहनों में एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर शामिल हैं, जिन्हें थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस ने संबंधित विभाग को सूचना देकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।



