30 फीट ऊपरी मंजिला स्कूल के छत से गिरने से युवक की दर्दनाक मौत,भाई के साथ छत के ऊपर सो रहा था युवक
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां 20 वर्षीय युवक तनिष्क कर्ष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तनिष्क अपने बड़े भाई अविनाश कर्ष के साथ तरदा स्थित हाई सेकेंडरी स्कूल के तीन मंजिला छत पर सोया हुआ था, जहां अचानक नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद मृतक के भाई की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 112 की टीम को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई अविनाश कर्ष ने बताया कि तरदा गांव की बस्ती के रहने वाले हैं और गांव के हाई सेकेंडरी स्कूल में चौकीदारी का काम करता है सोमवार की दोपहर दोनों भाई एक रिश्तेदार के यहां हो रही शादी कार्यक्रम में शामिल होने चैनपुर गांव गए हुए थे जहां से देर रात वापस लौट के बाद दोनों स्कूल में ही छत पर सोने के लिए चले गए और वो मोबाइल से बात कर रहा था बगल में उसका छोटा भाई सोया हुआ था अचानक से गिरने की आवाज आई और उसने पलट कर देखा तो नीचे गिरा हुआ था और दौड़ते हुए नीचे गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जिला अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मोमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है जांच के लिए संबंधित थाना उरगा को डायरी भेजी जाएगी।
बताया जा रहा है कि दोनों भाई शराब के नशे में थे जहां नशा और नींद में होने के कारण युवक छत से नीचे गिर गया और यह घटना सामने आई।
बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।



