जांजगीर चांपा में 23 वर्षीय युवती ने घर में लगाई फांसी आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम धाराशिव में घर के कमरे में फांसी लगाकर 23 वर्षीय युवती कु. समलेश्वरी पटेल ने मियार में चुनी को फांसी का फंदा बनकर आत्महत्या की है। घटना बीती रात की है, आत्महत्या का कारण अज्ञात है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।
पिता बेदराम पटेल से मिली जानकारी अनुसार,, कि मंगलवार की सुबह वह सब्जी बेचने के लिए वाहन में रख रहा था। तब पीछे से डाला को उठाकर सायकल में रखने के लिए अपनी बेटी समलेश्वरी को कमरे से जगाने पहुंचा आवाज लगने पर भी दरवाजा नहीं खोली और कोई जवाब नहीं दी। तब दरवाजे की छोटी छेद से टॉर्च जलाकर देखा तो वह बिस्तर पर नहीं थी। उसकी मां से पूछा और बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है। किसी तरह से दरवाजा खोलने पर देख की उसकी बेटी घर के मियार से चुनरी से फांसी के फंदे में लटकी हुई है। घर में शोक की लहर दौड़ पड़ी घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। पिता ने रोते बिलखते हुए बताया कि किस कारण से यह कदम उठाया है इसकी जानकारी नहीं है सोमवार की रात को कहती है कि पैसे को ज्यादा खर्च मत करो और 15 तारीख को आप की पेशी है यह बात हुई थी किसी प्रकार का झगड़ा भी नहीं हुआ था।
घटना की जानकारी पामगढ़ पुलिस को मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही कु. समलेश्वरी पटेल ने किस कारण से यह कदम उठाया है हालांकि अज्ञात है जांच पड़ताल में मामले का खुलासा हो पाएगा।



