Janjgir champa News हसदेव नदी में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, चैन माउंटेट मशीन
Janjgir champa News जांजगीर-चांपा जिले के चांपा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। कुदरी बैराज के पास हसदेव नदी में चल रहे अवैध खनन के दौरान एक चैन माउंटेट मशीन जब्त की गई है।
Janjgir champa News मिली जानकारी के अनुसार कुदरी बैराज के पास हसदेव नदी में मशीन लगाकर अवैध रूप से रेत उत्खनन किया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम पवन कोसमा के निर्देश पर नायब तहसीलदार और खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने मौके से एक चैन माउंटेट मशीन को जब्त कर खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि मशीन नदी के भीतर होने के कारण उसे बाहर निकालने में विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और फिलहाल मशीन को मौके पर ही सील कर दिया गया है।
Janjgir champa News स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी कई जगहों पर मशीनों को सील किया गया था, लेकिन बाद में सील तोड़कर दोबारा अवैध उत्खनन शुरू कर दिया गया। ऐसे में अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या सख्त कदम उठाता है।



