फांसी लगाकर युवक ने कर ली खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस…
कोरबा /जिले में दादर बस्ती के प्रेेम नगर में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगकर आत्महत्या की है। मृतक नाम कृष्ण कुमार यादव 36 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी दो सालों ने बच्चे को लेकर मायके में रह रही है। घटना मानिकपुर चौकी की है जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
मिली जानकारी अनुसार, बीती देर रात्री कृष्ण कुमार यादव शराब के नशे में घर पहुंचा था और अपने कमरे में सोने चला गया। जिसके बाद सुबह घर के लोगो ने युवक को फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला । पुलिस को घटना की जानकारी दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों से मिली जानकारी से की मृतक की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी है,जो मृतक के साथ ही रहते थे जबकि पत्नी पिछले दो सालों से पति को छोड़कर अपने मायके में रहती है। मृतक शराब का आदी था और अक्सर नशे में रहता था जिसके चलते उसकी पत्नी परेशान होकर मायके चली गई।



