बीते 3 माह में जांजगीर- चाम्पा जिले में 2 हज़ार से भी अधिक लोगों के लिए संजीवनी बनी 108 सक्ति जिले में भी 920 लोगों को पहुँचाया गया हॉस्पिटल
घायलों को मिल रही है बेहतर और त्वरित आपातकालीन निशुल्क सेवा का लाभ
108 की सेवा निरंतर अपने नाम के अनुरूप घायलों, मरीजों को त्वरित आपातकालीन सेवा प्रदान करते हुए जिले वासियों के लिए संजीवनी की भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में जांजगीर चाम्पा जिले में बीते 3 माह के दौरान जिले के 2 हज़ार से अधिक लोगों की जान बचाने में 108 संजीवनी एक्सप्रेस ने अपनी सार्थक भूमिका निभाई है।
संचालन करने वाली संस्था जे.ए. ई.एस द्वारा बताया गया कि जनवरी, फरवरी और मार्च में कुल 2198 लोगों को आपातकालीन सेवाओं का लाभ पहुँचाया गया है। जिनमें आरटीए के 241, प्रेग्नेंसी 106, जहर सेवन के 121, सुसाइड एटेम्पट के 5, , एनिमल बाईट 19 एवं सर्दी, खांसी,चेस्ट पेन, बुखार, सिर दर्द, उल्टी- दस्त, एलर्जी, पीठ दर्द, डायरिया फ़्रैक्च, बर्न, डायबिटिज सहित अन्य बीमारियों के 1704 के लाभर्थियों को सेवा दी गई है।
इसी तरह जांजगीर चाम्पा से पृथक जिला बने सक्ति में बीते 3 माह के दौरान कुल 920 लोगों को आपातकालीन सेवा प्रदान कर उनकी जान बचाने में 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई।



