10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
जांजगीर-चांपा

मां ने कुल्हाड़ी से मारकर बेटे की हत्या:-जांजगीर चांपा में महिला हुई गिरफ्तार..इस कारण से हुआ हत्या

मां ने कुल्हाड़ी से मारकर बेटे की हत्या:-जांजगीर चांपा में महिला हुई गिरफ्तार..इस कारण से हुआ हत्या

 

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम महंत में मां ने अपने बेटे को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की है। रोज रोज शराब पीने के लिए पैसे मांगा करता था नही देने पर गाली गलौज किया करता था। जिससे परेशान होकर अपने बेटे की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी महिला अघान बाई सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

 

जानकारी अनुसार,सोमवार की दोपहर 12 बजे करीबन मृतक सुनील कुमार सूर्यवंशी 26 वर्ष जोकि शराब पीने के आदि था वह घर पहुंचा और अपनी मां अघान बाई से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। वही पैसे नही देने पर गाली गलौज करते हुए कहने लग की सौतेला व्यवहार करती हो मोटरसाइकिल चलाने नहीं दे रही हो कहते हुए घर में रखे मोटरसाइकिल और टीवी को तोड़फोड़ कर अपनी मां से मारपीट किया। रोज रोज के अपने बेटे के शराब पीने और परेशान करने से तंग आकर घर में रखे कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया जिससे सुनील कुमार सूर्यवंशी मौके पर ही घर के अंदर गिर गया और मृत्यु हो गया।

 

नवगढ़ पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वही आरोपी महिला मां अघान बाई सूर्यवंशी उम्र 46 को पुलिस ने हिरासत में लिया। नवागढ़ थाने में धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी मां अघन बाई से पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button