अपने मछली पका कर खाया होगा,मगर एक बच्चे के मुंह में जिंदा मछली नहने के दौरान जा फसा, ऑपरेशन कर निकाला गया मछली
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम करुमहू तालाब में नहाते समय समीर सिंह गोड 14 साल के बच्चे के मुंह के अंदर गले के पास जिंदा मछली जा फसी। जिससे वह चटपने लगा,वही उसके अन्य दोस्तो ने देखा और परिजनों की जानकारी दी। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा लाया गया। जहा। बच्चे की मुह से फसी हुई मछली को निकलने का प्रायस डॉक्टरों के द्वारा किया गया,मगर मछली को बाहर नहीं निकल सके। वही बच्चे की। हालत खराब होता देखा बिलासपुर रेफर किया गया।
मिली जानकारी अनुसार, समीर सिंह गोड अपने अन्य दोस्तो के साथ स्कूल से अनने में बाद 11 बजे करीबन तालाब में नहाते हुए मस्ती कर रहा था। इस बीच सभी दोस्त एक बार तालाब के अंदर दुपकी लगाकर निकलते और एक दूसरे को मुंह में रखे पानी को दूसरे के ऊपर फेकते थे। इस तरह मस्ती कर रहे था। तभी अचानक से समीर सिंह के मुह के अंदर एक जिंदा मछली गले में जा फसी,जिससे समीर सिंह को सांस लेने में परेशानी हो रही थी और तड़प रहा था। जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई,परिजन मौके पर से बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। जिसे निकलने का प्रायस किया गया मगर डॉक्टर मछली निकलने में सफल नहीं हुए। जिसपर तुरंत बच्चे को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था। बिलासपुर के लाइफ केयर अस्पताल में बच्चे के गले का ऑपरेशन कर 3 इंच का केवई मछली को बाहर निकाला गया है। आईसीयू में रखा गया है। जहा बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।



