7 लाख रु. का 15 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त:- नाबालिग बालक सहित पुलिस आरक्षक हुआ गिरफ्तार।
जांजगीर चांपा/ शिवरीनारायण पुलिस ने 15 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते पुलिस आरक्षक चन्द्रशेखर साहू 37 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है साथ ही एक नाबालिग बालक को भी पकड़ा गया है जिसे किशोर न्यायालय पेश किया गया है।
थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार शिवरीनारायण पुलिस अवैध नशे वाली कारोबार पर लगातार टीम कार्यवाही कर रही है। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक इक्को कार क्रमांक 06HE 2340 में दो लोग सवार होकर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के लिए ला रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने नाका बंदी कर सभी वाहनों का संघन जांच किया गया। इस बीच सूचना के आधार पर एक इक्को कार को रोकवा कर जांच की गई जिसमें एक थैले में रखा 15 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 15 किलो 700 ग्राम कीमत 7 लाख 85 हजार रुपए जब्त किया किया गया। जिसपर आरोपी पुलिस आरक्षक चन्द्रशेखर साहू जोकि रक्षित केंद्र महासमुंद में पदस्थ है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है आरोपी के कब्जे से 2 मोबाईल एक इक्को कार कीमती 5 लाख रुपए को जब्त किया गया है। जिसपर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है वही 17 साल 6 माह के नाबालिग बालक को किशोर न्यायालय पेश कर बाल सुधार गृह कोरबा भेजा गया है।



