घर के अंदर अलमारी में रखे जेवर और नगदी रकम की हुई चोरी करने वाले नाबालिक बालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
सक्ती जिले के मोहदी कला में अज्ञात चोरों के द्वारा घर के अंदर अलमारी में रखे,जेवर और नगदी रकम की चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिक बालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी किए गए नगदी रकम में 5 सौ रु और 4 नग मोबाइल बरामद किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार,राम लाल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 28 जनवरी की रात्रि करीबन 11.30 बजे अपने परिवार के साथ खाना खाकर सोए हुए थे। घर नया बना है जिसके कारण दरवाजा नहीं लगा था। उसी रात करीबन 2.30 बजे मेरी पत्नी का कुसुम बाई को बाइक की आवाज सुनकर उठी तो देखा की बाइक से भाग रहे थे। जब घर अंदर पहुंचा तो देखा की अलमारी में रखे 30 तोला चांदी का जेवर,15 हजार रू और एक नाग मोबाइल को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।
चोरों को पकड़ने पुलिस की बनाई गई टीम
थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया की चोरों की पता तलाश की जा रही थी,इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की विरकमल राठिया,दीपक बंजारे के साथ एक नाबालिक बालक तीनो संदेही है। सुचना पारकर तीनो को पुलिस हिरासत में ली गई। और चोरी के संबंध पूछताछ की गई इस दौरान चोरी करने की घटना को अंजाम देने का स्वीकार किया और उपयोग के कब्जे से चार नग मोबाइल और ₹500 को जप्त किया गया है। वही आरोपी दीपक,विरकमल के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। नाबालिक बालक को किशोर न्यायालय पेश कर बाल संप्रेषण क्रिया भेजा गया।



