सूने मकान का ताला तोड़ लाखो रु की चोरी,घर में घूमने गया था परिवार,सीसीटीवी फुटेज में चोर हुए कैद..
कांकेर जिले में चोरों ने एक सूने मकान में चोरी के घटना को अंजाम दिया है। जहा से 2 लाख रु की सोने चांदी और नगदी रकम की चोरी की गई है। वही सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद हुए हैं मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
एसडीओपी मोहसीन खान से 27 दिसंबर की रात को चोरों ने शासकीय शराब दुकान में चोरी की गई थी जिसमे चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया जहा घर के अंदर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रु नगदी और सोने चांदी के जेवर मोटर साइकिल की चोरी की गई है। जब यह चोरी की घटना हुई है उस समय पूरा परिवार घर में ताला लगा कर घूमने गया हुआ था। जिसका के बाद चोरों ने यह चोरी की वरदाद को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है की 25 दिसंबर को चोरी किए गए चोर सीसीटीवी फुटेज में दिखे है ये वही हो सकते है जिन्होने शराब दुकान से 11 लाख और सूने मकान से 2 लाख रु की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। चोरों की तलाश जारी है।



