बाइक सवार युवकों ने छात्रा को मारी जोरदार ठोकर, 10 वर्षीय मासूम की मौके पर मौत
धमधा। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्कूली छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 10 बजे धमधा थाना क्षेत्र के बरहपुर चौक में 10 वर्षीय स्कूली छात्रा को बाइक सवार युवकों ने जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ से उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही धमधा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।



